
— प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर में लाभार्थी जनसंवाद सभा के बाद कल मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लाभार्थियों से जनसंवाद करने जा रही हैं। मुख्यमंत्री की लाभार्थी संवाद सभा कल अमरूदों का बाग में होगी। लाभार्थी संवाद सभा के लिए अमरूदों का बाग में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कल होने वाले लाभार्थी संवाद में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, जाति जनजाति, दिव्यांग, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग के ऋण माफी योजना के लाभार्थी और नवनियुक्त सफाईकर्मियों से रूबरू होंगी। गौरतलब है कि उप चुनाव में हार के बाद राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से संवाद स्थापित करने की कवायद शुरू की है। इसी कड़ी में पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर में संवाद सभा हुई थी। अब मुख्यमंत्री संवाद सभा कर लोगों की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर रही है।