6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसओजी और ईडी के बाद एसीबी ने दर्ज किया केस कटारा फिर भी सदस्य

Paper Leak Case Latest Update: एसओजी व ईडी के बाद अब एसीबी ने पेपरलीक प्रकरण के आरोपी बाबूलाल कटारा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ब्यूरो ने पड़ताल में माना है कि कटारा ने आय से दो करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति अर्जित की है।

2 min read
Google source verification
_rp_3.jpg

जयपुर। Paper Leak Case Latest Update: एसओजी व ईडी के बाद अब एसीबी ने पेपरलीक प्रकरण के आरोपी बाबूलाल कटारा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ब्यूरो ने पड़ताल में माना है कि कटारा ने आय से दो करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति अर्जित की है। मामले में मई से न्यायिक हिरासत में चल रहा कटारा आज भी आरपीएससी सदस्य बना हुआ है। उसे बर्खास्त करने के लिए दो सप्ताह पहले ही सरकार ने रेफरेंस राज्यपाल को भेजा है।

यह भी पढ़ें : मसालों में मिली गड़बड़ी, तीन जिलों में सप्लाई रोकी, जांच के लिए बढाई सख्ती

डूंगरपुर निवासी कटारा को एसओजी ने अप्रेल में गिरफ्तार किया था। कई दिन रिमांड के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद ईडी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और 18 अगस्त को ही उसकी सम्पत्ति अटैच की है।

दो एजेंसियों की कार्रवाई के बाद एसीबी ने कटारा के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया है। यह मामला निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है। सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कटारा वर्ष 1987 में तृतीय श्रेणी शिक्षक के रूप में सरकारी सेवा में आया था। वह 2020 में आरपीएससी सदस्य बना था। इस दौरान उसने ज्ञात स्रोत से तीन करोड़ 40 लाख रुपए की आय अर्जित की। जबकि उसकी सम्पत्ति आय से दो करोड़ रुपए अधिक आंकी गई है। यह आय से 60 प्रतिशत अधिक है। इस तथ्य के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

बर्खास्तगी...दो सप्ताह पहले ही भेजा रेफरेंस
कटारा अप्रेल माह से जेल में है। इसके बावजूद वह अभी तक आरपीएससी सदस्य बना हुआ है। राज्य सरकार ने दो सप्ताह पहले ही उसे बर्खास्त करने के लिए रेफरेंस राज्यपाल को भेजा है। राज्यपाल के यहां से रेफरेंस राष्ट्रपति को भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट जाएगा। ऐसे में कटारा की बर्खास्तगी में अभी भी समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें : जयपुर-दिल्ली और दिल्ली-खाटूश्याम मार्ग पर ‘सफर आसान’

कटारा की संपत्ति1.54 हेक्टेयर भूमि डूंगरपुर के मालपुर में -वर्ष 2022
2022 में मालपुर में प्लॉट
0.14 हेक्टेयर जमीनवर्ष 2022 में
16 बिस्वा जमीन वर्ष 2021
2022 में डूंगरपुर में प्लॉट
उदयपुर के गिर्वा में मकानव जमीन दानपत्र के माध्यम से मिली।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग