जैसलमेर में 82 प्रतिशत सप्लाई
जैसलमेर में वितरित हो रहे फूड पैकेट में नमक, हल्दी, मिर्ची और धनिया पाउडर सब स्टेंडर्ड पाया गया। सीएमएचओ की रिपोर्ट रिपोर्ट के बाद जिला कलक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। कलक्टर कार्यालय से जारी आदेश में बैच नं. 1, 2, 3 और 8 की सम्पूर्ण सामग्री तुरंत बदलने को कहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब अस्सी प्रतिशत सप्लाई होने के बाद अब रिप्लेसमेंट किया जा रहा है। ऐसे में फिलहाल वितरण रुका हुआ है। इस योजना में 94500 परिवार चिन्हित किए गए हैं। उनमें से 81 हजार से ज्यादा के लिए फूड पैकेट राशन डीलर्स को भिजवाए जा चुके हैं। सैम्पलिंग में सब स्टेंडर्ड पाए गए हल्दी, धनिया, मिर्ची और नमक के पैकेट की फिलहाल लाभार्थियों को आपूर्ति नहीं की जाएगी। संबंधित फर्म डीलर्स से अवितरित पैकेट वापस लेगी।