
SI Maya
Rajasthan Police: पिछले दिनों राजस्थान में हुई एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम आने के बाद अब आगे की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही राजस्थान पुलिस को बड़ी संख्या में एसआई ज्वाइन करेंगे और समय पर न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। एसआई भर्ती में गांवों के छात्रों ने भी बाजी मारी है। कई परिवार तो ऐसे हैं जिनके पास फार्म भरने तक का पूरा पैसा नहीं था, लेकिन अब उनके परिवार के बच्चों ने एसआई एक्जाम पास कर लिया। ऐसा ही एक मामला जोधपुर जिले के ग्रामीण इलाके से सामने आया है। जोधपुर जिले के रणसी गांव में रहने वाली माया मेघवाल ने पहले ही प्रयास में एसआई भर्ती परीक्षा पास कर ली। माया के पिता जोधपुर में पत्थर की एक खदान में पच्चीस साल से काम कर रहे हैं। मां आसपास खेतों में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाती है।
16 हजार की आबादी वाले गांव रणसी की बेटी माया मेघवाल सब इंस्पेक्टर बनी तो नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल, सरपंच सवाई सिंह चंपावत, डॉ,सुरेंद्र खदाव मादलिया आदि ने माया को बधाई दी। माया ने बताया कि पिता पांचाराम सालों से पत्थर की खदान में काम करते हैं।
मां सोहनी देवी खेती बाड़ी का भी काम देखती हैं और अन्य खेतों में मजदूरी भी करती है। माया ने बताया कि गांव में पशु चराने के लिए जाती थी उस समय किताबें साथ ले जाती। एक आंख किताब पर और दूसरी आंख पशुओं पर रहती। उम्मीद नहीं थी कि इस तरह के परिणाम आएंगे, लेकिन मेहनत का फल मिला। बेटी की उपलब्धि पर पिता आंसू नहीं रोक सके। बेटी बोली अब माता पिता को अच्छा जीवन देना मेरा फर्ज है जो मैं पूरा करूंगी।
Published on:
04 Aug 2023 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
