17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसे कहते हैं दोस्ती, राजस्थान में जन्मे सिंगर राजू पंजाबी की मौत के बाद आया जन्मदिन, दोस्तों ने गिफ्ट कर दिया लाखों का बंगला

Rajasthan News : उनके तीन बच्चे हैं उनका भी ख्याल रखने के लिए परिवार से ताल्लुक रखेंगे ताकि बच्चों की जिम्मेदारी भी उठा सकेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
raju_punjabi_photo_2023-09-06_13-38-52.jpg

pic

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर कस्बे में जन्मे हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी की बीमारी से मौत के बाद अब उन्हें लेकर खबर आई है। 22 अगस्त को राजू का देहांत होने के बाद अब पांच सितंबर को उनका जन्मदिन आया। लेकिन इस जन्मदिन पर राजू नहीं थे। राजू के हरियाणवी सिंगर दोस्तों ने राजू के परिवार को ऐसा तोहफा दिया कि इससे पहले शायद ही किसी ने ऐसा तोहफा दिया होगा। सिंगर साथियों ने परिवार के लिए लाखों रुपयों का एक घर खरीदा और अब यह घर राजू के परिवार को भेंट कर दिया उनके जन्मदिन के मौके पर। साथ ही हरियाणा में उनके स्टूडियो को भी फिर से शुरू करने की कवायद की जा रही है।

दरअसल रावतसर में जन्मे राजू उर्फ राजकुमार पिछले कुछ सालों से हरियाणा के हिसार में परिवार समेत रह रहे थे। पिछले महीने उनको पीलिया हो गया था। गंभीर इंफेक्शन के कारण शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उसके बाद 22 अगस्त को उनकी जान चली गईं। अब उनके साथियों ने मिलकर उनके लिए उपहार खरीदा है। हरियाण रेपर केडी ने कहा कि हम सब साथियों ने मिलकर उनके परिवार के लिए कुछ करने की कोशिश की है।

उनके तीन बच्चे हैं उनका भी ख्याल रखने के लिए परिवार से ताल्लुक रखेंगे ताकि बच्चों की जिम्मेदारी भी उठा सकेंगे। राजू के परिवार के अधिकतर सदस्य हरियाणा में ही रहते हैं। उनका जन्म राजस्थान में हुआ था। इसी कारण उनके गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजू के परिवार के कुई बुजुर्ग सदस्य अभी भी उनके गांव में रह रहे हैं।