6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर का सपना पूरा होने के बाद अब आगे क्या प्लान… भाजपा सरकार के मंत्री ने कहा कि अब इस मंदिर का नंबर….

Rajasthan News: यह शपथ भी मोदी पूरी कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
lord_rama_unique_and_modern_name.jpg

lord Rama

Rajasthan News: छह बार विधायक, तीन बार मंत्री रहे राजस्थान सरकार के एक मंत्री ने अब बड़ा खुलासा किया है। राम मंदिर बनने के बाद अब आगे क्या प्लान होगा, इसके बारे में उन्होनें अपनी राय स्पष्ठ की है। मंत्री का नाम मदन दिलावर है और वे सीनियर मंत्री है। हाल ही में उनको भजन लाल सरकार में शिक्षा मंत्री बनाया गया है। राम मंदिर को लेकर भी उन्होनें कसम खाई थी और ये कसम पूरी हो गई। अब उन्होनें नई शपथ ले ली है। उनको और जनता को पूरी उम्मीद है कि यह शपथ भी मोदी पूरी कर सकते हैं।

दरअसल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नई शपथ ली है। हाल ही में जब कोटा जिले की रामगंज मंडी में वे अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे तो समर्थकों ने उनको फूल माला पहनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होनें इंकार कर दिया। उनका कहना था कि राम मंदिर नहीं बन जाने तक माला नहीं पहनने की शपथ ली थी। अब 31 जनवरी को रामलला की पूजा करने के बाद ही यह शपथ पूरी होगी। उन्होनें कहा कि जब तक भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली पर उनका भव्य मंदिर नहीं बना जाता तब तक वे एक ही समय भोजन करेंगे। उनकी इस शपथ का उनके समर्थकों ने भी स्वागत किया।

दरअसल मदन दिलावर ने साल 1990 में शपथ ली थी कि जब तक जम्मू कश्मीर से धारा 370 नहीं हटाई जाती तब तक वे बिस्तर पर नहीं सोऐंगे। उन्होनें अपनी शपथ पूरी की। साल 2019 में जब धारा 370 हटाई गई, तब तक वे चटाई पर ही सोऐ। 2019 के बाद वे बिस्तर पर सोने लगे। रामलला मंदिर के लिए भी उन्होनें शपथ ली थी कि जब तक मंदिर नहीं बनेगा तब तक फूल माला नहीं पहनेंगे और उनकी यह शपथ भी पूरी हो गई। अब मथुरा में श्री कृष्ण की जन्म स्थली का नंबर है।