
murder footage
Murder CCTV Footage Viral : राजस्थान के उदयपुर जिले में कन्हैया लाल टेलर की हत्या के बाद अब राजस्थान में एक और टेलर की हत्या की गई है। युवक की उम्र सिर्फ पच्चीस साल थी और वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। करीब सात आठ साल से राजस्थान में ही रह रहा था। फिलहाल अलवर जिले के नजदीक स्थित भिवाड़ी क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम कर रहा था। वहां पर टेलरिंग करता था। उसकी हत्या का जब फुटेज पुलिस ने देखा तो पुलिसवाले भी दहल गए। हत्या के तीन आरोपी हैं । कार के मालिक तक तो पुलिस पहुंच चुकी है, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। उनकी तलाश राजस्थान और हरियाणा में की जा रही है।
दरअसल भिवाड़ी के फूल बाग इलाके में एक फैक्ट्री में काम करने वाला अफसर अली अपने दोस्त अब्दुल के साथ जा रहा था। फैक्ट्री पर काम करने के लिए दोपहर में जाने के दौरान फूल बाग इलाके में एक कार उनके नजदीक से तेजी से गुजरी। हरियाणा नंबर की इस कार में तीन लोग सवार थे। अफसर अली ने कार चालक को देखकर कार चलाने के लिए कहा.....। इसी बात पर विवाद हो गया।
कार चालक ने कुछ आगे जाकर कार रोक दी। कार से तीनों उतरे और कार में रखे दो डंडे निकाले। उसके बाद अफसर अली पर टूट पड़े। उसे सड़क पर इतनी बुरी तरह से मारा कि हड्डियां तोड़ दी। साथी अब्दुल जान बचाकर भागा। अफसर से मारपीट करने के बाद जब वह अचेत हो गया तो उसे वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए। उसके बाद अब्दुल ने अपने दोस्त अफसर अली को ऑटो की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना मंगलवार दोपहर की है। लेकिन हत्या के आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। इस बीच अफसर अली के शव को बिहार ले जाया गया है। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था।
Published on:
04 Jan 2024 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
