
उदयपुर में अग्रवाल समाज के भगवान छत्रपति महाराजा अग्रसेन महाराज की 5142वीं जयन्ती को धूमधाम से मनाई। जयन्ती के मुख्य समारोह के तहत शहर की सभी पंचायतों की प्रतिनिधि संस्था अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति के द्धारा राजस्थान महिला विद्यालय से सुबह 9.30 बजे से अग्रवाल समाज द्वारा सामूहिक रूप से अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का मनाया। शोभायात्रा के बाद अग्र स्नेह मिलन-अग्र वात्सल्य महाभोज का आयोजन हुआ। सकल अग्रवाल समाज संस्था अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति अग्रसेन की 5142वीं जयन्ती मनाई। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी व उसके पीछे पांचों पंचायतों के प्रतिनिधि घोड़ों पर अग्रोहा पताका लिए व उनके पीछे अग्र युवा वाहन रैली में थे। पाथल व शहनाई वादक के पीछे बैण्ड बाजे अग्रसेन के भजनों की स्वर लहरियां बखेरते चल रहे थे। अग्रवाल जैन मन्दिर स्कूल व अग्र स्कूल की छात्र-छात्राएं भी चल रही थीं। इनके पीछे अग्रसेन महाराज की झांकी व अग्रसेन की तस्वीर से सजी धजी बग्गी के पीछे-पीछे समाज के बुजुर्ग बन्धु बग्गियों में सवार थे। वहीं 51 से भी अधिक महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में सिर पर कलश लिए शोभायात्रा में शामिल हुईं। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन व उनके 18 पुत्रों के भव्य दरबार की झांकी भी शामिल थी। व्यसन मुक्ति के साथ-साथ अनेक झांकियां, ऊंट गाडिय़ों में सज्जित थीं। सूरजपोल स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर से मां लक्ष्मी नारायण स्वरूप में शोभायात्रा में शमिल होकर नगर भ्रमण कर कर पुन: मन्दिर पहुंचे।