6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIIMS 2018 : परीक्षा में ऐसे भी होती है नकल, CCTV कैमरे की मदद से नकल का खेल खत्म

परीक्षार्थी को पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार किया...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

May 28, 2018

AIIMS 2018 : caught candidate cheating in the examination

जयपुर।

एम्स प्रवेश परीक्षा में नकल करते एक गिरफ्तार भांकरोटा थाना इलाके में एम्स प्रवेश परीक्षा में नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद एम्स ऑनलाईन प्रवेश परीक्षा के दौरान महर्षि अरबिन्द कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सिरसी रोड, बिंदायका केंद्र पर एक परीक्षार्थी स्क्रीन पर प्रश्नपत्र की फोटो खींचते हुए सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार सिंह निवासी यूपी के देवरिया है। आरोपी चप्पल की सोल में मोबाइल छिपाकर लाया था और पटना के एक व्यक्ति को ऑन स्क्रीन पेपर की फोटो लेकर प्रश्न वाट्स अप से हल करने के लिए भेजा था। हालांकि उसका जवाब नहीं मिला।

इधर, स्पॉ की आड़ में विदेशी युवतियां कर रही थी ऐसा काम..
जयपुर। वैशालीनगर थाना इलाके में एक स्पॉ पर छापा डालते हुए रविवार रात सात युवतियां समेत 12 को गिरफ्तार किया है। सभी युवतियां जयपुर के बाहर की है। पुलिस ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि वैशाली मार्ग स्थित ऑरेंज स्पॉ पर देह व्यापार होता है। इस पर आरपीएस संध्या यादव की अगुवाई में एसीपी टीम ने रविवार रात दबिश देकर दो स्पॉ संचालक रमेश मिश्रा और केविन को गिरफ्तार किया। वहीं वेस्ट बंगाल, असम, नागालेंड, नेपाल और सिक्किम निवासी सात युवतियां भी पकड़ी है। उनके साथ जयपुर के अर्पित, हिमांशु और निर्भय ग्राहक भी पकड़े है।

वैश्यावृति के अड्डे पर मारा छापा
सूरतगढ़. सिटी पुलिस ने रविवार को वार्ड एक में वैश्यावृति के अड्डे पर छापा मारकर तीन महिलाओं को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि वार्ड एक में वैश्यावृति के अड्डे के अवैध संचालन की सूचना मिली थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे मुखबीर की सूचना पर एक बोगस ग्राहक को वैश्यावृति के अड्डे पर भेजा। उसके इशारे पर पुलिस ने मकान पर छापा मारकर वैश्यावृति करने के आरोप में तीन महिलाओं को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कमाण्डो सलीम पठान, संजय पठान, रामपाल आदि शामिल रहे।