एनआईए मामलों की विशेष अदालत ने शनिवार को दोषियों की सजा के विभिन्न बिन्दुओं पर अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनी। इसके बाद जज दिनेश गुप्ता ने आगामी 22 मार्च तक फैसला टाल दिया। गत 11 अक्टूबर 2007 में अजमेर दरगाह में हुए विस्फोट मामले में अदालत ने गत 8 मार्च को फैसला सुनाते हुए तीन आरोपितों को दोषी माना था, जबकि सात आरोपितों को बरी करने के आदेश दिए थे।