
राजस्थान के अजमेर में सोशल मीडिया पर दोस्ती गांठने के बाद युवती से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपित पीडि़ता को बीमारी का बहाना बनाकर बुलाने के बाद अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित युवती को ब्लैकमेल कर धमकता रहा। पीडि़ता की शिकायत पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि फरवरी 2023 में उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर लोकेश नाम युवक ने रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद उनमें बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद उन्होंने मोबाइल नम्बर शेयर किए। 29 फरवरी को आरोपी ने उसे कॉल कर तबीयत खराब होना बताकर बुलाया।
जहां से आरोपित युवती को अपने साथ बाइक पर घर ले गया। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपित ने अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाए। जिससे आरोपित उसको आए दिन ब्लैकमेल कर परेशान करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
Published on:
14 Mar 2023 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
