11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akhilesh Yadav Jaipur Visit : कचौरी-समोसे के ज़ायके से लेकर ‘पारिवारिक रिश्ते’ निभाने तक, जानें क्यों ‘गज़ब’ रहा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जयपुर दौरा?

उत्तर प्रदेश की राजनीति के दिग्गज और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की जयपुर में मौजूदगी ने सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। अखिलेश यादव केवल एक औपचारिक यात्रा पर नहीं थे, बल्कि उन्होंने जयपुर के जायके और पुराने रिश्तों की मिठास को भी जी भर कर महसूस किया।

2 min read
Google source verification
Akhilesh Yadav Jaipur Visit

Akhilesh Yadav Jaipur Visit

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान की मेहमाननवाजी और यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का लुत्फ उठाकर सबको चौंका दिया। अखिलेश यादव अपने करीबियों और वरिष्ठ नेताओं के एक बड़े दल के साथ जयपुर के एक कैफे में पहुँचे, जहाँ उन्होंने राजस्थानी स्वाद के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकारों से संवाद भी किया।

कचौरी, समोसा और केसर चाय का स्वाद

जयपुर अपने जायके के लिए दुनिया भर में मशहूर है और अखिलेश यादव ने भी इसे करीब से महसूस किया। जयपुर स्थित एक लोकप्रिय कैफे में अखिलेश यादव के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।

  • दिग्गज नेताओं का साथ: सांसद राजीव राय, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और आशीष यादव सहित कई वरिष्ठ नेता इस दौरान साथ दिखे।
  • मेनू में क्या था खास? अखिलेश ने राजस्थान की सिग्नेचर प्याज की कचौरी, गरमा-गरम समोसा, मीठी बालूशाही और जयपुर की मशहूर केसर चाय का आनंद लिया।

पत्रकारों के साथ अनौपचारिक संवाद

नाश्ते के टेबल पर अखिलेश यादव ने राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ लंबी बातचीत की। हालांकि यह एक अनौपचारिक मुलाकात थी, लेकिन सियासी गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के सामाजिक और राजनीतिक परिवेश पर पत्रकारों से चर्चा की और गुलाबी नगरी की संस्कृति की सराहना की।

डॉ. कर्ण सिंह यादव के घर पहुँचे

अखिलेश यादव के जयपुर दौरे का एक महत्वपूर्ण पहलू पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह यादव के साथ उनकी मुलाकात रही। यह केवल एक राजनीतिक मुलाकात नहीं, बल्कि दो परिवारों के गहरे संबंधों की कड़ी थी।

  • मुलायम सिंह यादव और डॉ. कर्ण सिंह की दोस्ती: अलवर से पूर्व सांसद रहे डॉ. कर्ण सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बीच बहुत घनिष्ठ मित्रता रही है।
  • पारिवारिक आयोजन: डॉ. कर्ण सिंह यादव के भतीजे गौतम की हाल ही में शादी हुई थी। इसी सिलसिले में अखिलेश यादव परिवार को बधाई देने और पुरानी यादों को ताजा करने उनके घर पहुँचे।