10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे राजस्थान में इस दिन सारे कांग्रेसी रहेंगे बिल्कुल चुप, वजह है बहुत अनोखी

Rajasthan politics पूरे राजस्थान में सारे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 12 जुलाई को कुछ नहीं बोलेंगे। मौन रहेंगे। वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे।

2 min read
Google source verification
congress_fleg.jpg

कांग्रेस

Rajasthan politics 12 जुलाई का दिन राजस्थान कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन पूरे राजस्थान में कांग्रेसीजन रहेंगे मौन। करीब साढ़े सात घंटे तक एक दूसरे से कुछ भी बात नहीं करेंगे। वजह है कि 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जयपुर के शहीद स्मारक पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिन का मौन सत्याग्रह करेगी। यह मौन सत्याग्रह राजस्थान कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के मामले में करेगी। कांग्रेस एक ट्रम्प कार्ड खेल रही है। वह जनता के बीच जाकर सहानुभूति लेने की कोशिश करेगी।



भाजपा पर बरसे कांग्रेसी नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योगपति अडानी के संबंधों और भारतीय जनता पार्टी की केंद सरकार की क्रोनी-कैपिटलिज्म की नीति को लेकर कई सवाल विभिन्न मंचों से पूछे गए थे। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि उससे बौखला कर भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचकर द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए संसद की सदस्यता रद्द करवा दी गई।

यह भी पढ़े - राजस्थान चुनाव पर सचिन पायलट की भविष्यवाणी, कांग्रेस हैरान भाजपा परेशान, जानें क्या कहा?

प्रदेश स्तरीय ‘मौन सत्याग्रह’ होगा

राहुल गांधी की निडर और समझौता विहीन राजनीति के समर्थन में उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी 12 जुलाई 2023 को सुबह 10.00 से शाम 5.30 बजे तक शहीद स्मारक, गर्वमेंट हॉस्टल चौराहा, जयपुर पर एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय ‘मौन सत्याग्रह’ आयोजित करेगी।

सीएम सहित सभी दिग्गज कांग्रेस नेता होंगे शामिल

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि ‘मौन सत्याग्रह’ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश सीएम अशोक गहलोत सहित सभी मंत्री, विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यह भी पढ़े - दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस बैठक के बाद मुस्कुराते हुए निकले सचिन पायलट, आखिर क्या है राज