
सचिन पायलट
दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस की एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में आलाकमान के साथ सीएम, पीसीसी चीफ व राजस्थान के 29 नेताओं ने हिस्सा लिया। सचिन पायलट बैठक में शामिल थे तो सीएम अशोक गहलोत वर्चुअल रुप से जुड़े थे। हर व्यक्ति की निगाह सचिन पायलट और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिकी हुईं थीं। सचिन पायलट, राहुल गांधी के बेहद करीब बैठे थे। बैठक हुई कई फैसलों पर सहमति हुई और बैठक खत्म हो गई। बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकलते हुए सचिन पायलट काफी खुश नजर आए। और लगातार मुस्कुरा रहे थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस आलाकमान ने मेरी बात मान ली है। आने वाला चुनाव हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
कांग्रेस राजस्थान चुनाव जीत सकती पर एकजुटता जरूरी
दिल्ली बैठक के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कि आज इस बैठक में सीएम और पीसीसी चीफ सहित राजस्थान कांग्रेस के 29 नेता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि कांग्रेस राजस्थान चुनाव जीत सकती है बशर्तें राजस्थान कांग्रेस में एकजुटता हो।
यह भी पढ़े - राजस्थान के नेताओं के साथ आलाकमान का 'महामंथन', राहुल-पायलट की नज़दीकियां- पीछे दिखे सीएम गहलोत
सितंबर के पहले सप्ताह में आएगी उम्मीदवारों की सूची
महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा, सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया। जिताउ उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा। साथ ही यह ऐलान किया है कि उम्मीदवारों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी।
पार्टी नेताओं को चेतावनी
इसके साथ पार्टी नेताओं को चेतावनी देते हुए महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सभी को सख्त अनुशासन का पालन करना होगा। किसी भी मुद्दे पर पार्टी के अंदर ही चर्चा होनी है। और पार्टी के अंदरूनी राजनीति के बारे में पार्टी के बाहर बोलने की आजादी किसी को नहीं है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े - Video : दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस बैठक में सचिन पायलट को ढूंढ़ें, मिलें की नहीं
Updated on:
06 Jul 2023 05:47 pm
Published on:
06 Jul 2023 05:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
