26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Amalaki Ekadashi 2023 : गोविंददेवजी मंदिर में हुआ आंवला पूजन, ठाकुरजी को पांच रंग की गुलाल अर्पित

Amla Ekadashi 2023 : फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर आज आमलकी एकादशी मनाई जा रही है। शहर के आराध्य गोविन्ददेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष झांकी के दर्शन हुए।

Google source verification

जयपुर। फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर आज आमलकी एकादशी है। शहर के आराध्य गोविन्ददेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष झांकी के दर्शन हुए।

गोविन्ददेवजी मंदिर में सुबह ठाकुर श्रीजी का मंगला झांकी के बाद पंचामृत अभिषेक किया गया। लाल रंग की जामा पोशाक धारण करवाई गई। इस मौके पर ठाकुरजी का विशेष फूलों का श्रृंगार किया गया। राजभोग झांकी में ठाकुर श्रीजी को पांच रंग (लाल, हरा, गुलाबी, पीला, सफेद) की गुलाल अर्पित की गई। उसके पश्चात राजभोग आरती हुई। राजभोग आरती बाद मंदिर के दक्षिण पश्चिम कोने पर आंवला पूजन किया गया। आंवला पूजन पंचामृत अभिषेक, भोग सेवा, आरती, गुलाल अर्पण किया गया।