
टोंक. राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत जिला शाखा टोंक के जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला औषधि भंडार परिसर में चुनाव आयोजित हुए। जिला पर्यवेक्षक फार्मासिस्ट भगवान माहेश्वरी एवं भूपेंद्र छानीवाल की मौजूदगी में हुए चुनाव में अमरदीप राठी को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव के बाद जिला औषधि भंडार टोंक की प्रभारी डॉ. संगीत चौधरी ने राठी को विजय प्रमाण-पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गजराज मीणा, केदार यादव, प्रेम शंकर, अर्शी मुन्ज़्ज़म, मनीष वर्मा, चंद्रप्रकाश सालोदिया, रेखा रमन, मनीष यादव सहित जिलेभर के फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
Updated on:
19 Aug 2026 12:17 pm
Published on:
19 Aug 2026 06:00 am
