
cat
जयपुर
बिल्ली के बच्चों से सरकारी अफसर की नौकरी का बड़ा गहरा ताल्लुक निकला। अफसर की नौकरी तक चली गई और बिल्ली के बच्चों को भी बिल्ली समेत निकाल दिया गया। मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। चूंकि मामला बिल्ली के बच्चों के साथ साथ इंसान के नवजात बच्चों से भी जुड़ा है तो कोटा कलक्टर ने लापरवाही बरतने वालों पर जरा भी ढिलाई नहीं की और तुरंत एक्शन ले लिया।
दरअसल कोटा जिले में बच्चों के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, जे के लोन अस्पताल में लेबर रूम का एक वीडियो वायरल हुआ । वायरल वीडियो में बिल्ली के चार बच्चे दिख रहे हैं जो प्रसूताओं और उनके छोटे बच्चों के नजदीक बैड पर उछल कूद करते दिख रहे हैं। उनके साथ बिल्ली भी घुमती रही। इसका वीडियो वायरल होने के बाद नवजात बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। ऐसे में मामला अस्पताल के अधिकारियों तक जा पहुंचा।
अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष शर्मा का कहना था कि अस्पताल में रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसलिए काम फैला हुआ है। लेबर रूम को स्टोर में शिफ्ट किया गया है। हर दिन यहां कई बच्चों का जन्म होता है। यहीं पर एक बिल्ली ने कुछ दिन पहले बच्चों को जन्म दिया। बिल्ली और उसके बच्चे इंसान के बच्चों के लिए खतरा बन सकते थे। लेकिन अस्पताल स्टाफ ने लापरवाही बरती और इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी चाहना यादव को निलंबित कर दिया गया है। अन्य के खिलाफ जांच की जा रही है। कलक्टर ओ पी बुनकर ने भी इस पूरे मामले की रिपोर्ट ली है।
Published on:
15 Jul 2023 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
