
File PIC
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती को राजस्थान सरकार इस बार 'ऐतिहासिक भव्यता' के साथ मनाने जा रही है। शुक्रवार को जयपुर के कलक्टर सभागार में संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और अधिकारियों को चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
राज्य स्तरीय मुख्य समारोह जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन शिक्षा समिति परिसर में आयोजित किया जाएगा। संभागीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप इस समारोह को न केवल गरिमापूर्ण बनाना है, बल्कि यहाँ आने वाले हजारों लोगों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करनी हैं।
भीड़ और गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं:
अप्रैल की तपती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं:
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर CMHO प्रथम को मेडिकल एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं:
समारोह के सफल संचालन के लिए जिला कलक्टर संदेश नायक ने अधिकारियों की टीम नियुक्त की है:
Updated on:
10 Apr 2026 05:03 pm
Published on:
10 Apr 2026 05:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
