5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमेर फोर्ट को लेकर आई यह खबर, जानकर आप भी कहेंगे भई वाह!

Amer fort: देश के 17 आइकॉनिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में राजस्थान का आमेर भी शामिल

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Aug 21, 2019

amer fort

amer fort

जयपुर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। आमेर का आइकॉनिक साइट्स पर काम शुरू हो चुका हैं। देश के 17 आइकॉनिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में राजस्थान से आमेर फोर्ट ( Amer fort ) शामिल है। पिंकसिटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार ने आइकॉनिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट के तहत आमेर फोर्ट ( Amer fort ) क्षेत्र का चयन किया था। आमेर फोर्ट न सिर्फ जयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। आमेर फोर्ट ( Amer fort ) को देखने के लिए दुनियाभर से सैलानी ( Tourist ) यहां पहुंचते हैं। वहीं पर्यटन सीजन में तो सैलानियों का आंकड़ा कई गुना बढ़ जाता है।

केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर करेगी काम
करोड़ों के प्रोजेक्ट पर राज्य और केन्द्र सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। इन स्थानों पर पर्यटकों से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इन स्थलों के विकास का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग मिलकर करेगा। इसको लेकर पिछले दिनों आमेर का दौरा भी किया गया है।

फैसिलिटी पर फोकस
आमेर को आइकॅानिक साइट बनाने के लिए टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम होंगे, जिसमें पार्किंग, ई व्हीकल सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। अभी हाल में आमेर में सबसे ज्यादा समस्या पार्किंग की है। इसके अलावा इन स्थानों पर पहुंचने के बेहतर साधन, स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस रहेगा।


यह बनाती है आमेर किले को खास
आमेर फोर्ट ( Amer fort ) की खूखबसूरती सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से निर्मित इस किले में चार मंजिले हैं। हर मंजिल पर अलग आंगन हैं। इस किले में दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल (दर्पण महल), जय मंदिर और सुख निवास शामिल हैं।

इनका कहना है:
आमेर का आइकॉनिक साइट्स पर काम शुरू हो चुका हैं। हाल ही में दिल्ली में इसके लिए मीटिंग हुई है, जिसमें आमेर की फैसिलिटी पर काम शुरू होने के लिए कार्य किए जाएंगे।
उपेन्द्र सिंह शेखावत, असिस्टेंट डायरेक्टर, पर्यटन विभाग