
anju nasrullah love story: हिंदुस्तानी सचिन और पाकिस्तानी सीमा की लव स्टोरी के बाद अब पाकिस्तानी नसरूल्लाह ओर हिंदुस्तानी मंजू की लव स्टोरी सामने आई है। इसकी जानकारी अब सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा जोर पकड़ रहा है। मंजू मूल रूप से एमपी की रहने वाली है। उसकी शादी पंद्रह साल पहले हो गई थी। इन दिनों वह अपने पति के साथ राजस्थान के अलवर जिले मंे रह रही है। अंजू के पति अलवर में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पति का कहना है कि वह जयपुर घुमने के नाम पर गई थी..... पाकिस्तान कैसे पहुंच गई पता नहीं चल रहा।
जांच में सामने आया कि अंजू की मुलाकात कुछ महीनों पर फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के लाहौर में खैबर पख्तून एरिया में नसरुल्ला नाम के युवक के साथ हुई। उसके बाद घंटो चेटिंग की जाने लगी। कभी कभी वीडियो कॉल भी किया करते थे दोनो। लेकिन उसके बाद अब मंजू सीधे पाकिस्तान ही पहुंच गई। हांलाकि उसके पति का कहना है कि वह लगातार संपर्क में है और वह कुछ दिन के बाद वापस लौट आएगी ऐसी जानकारी मंजू ने दी है। फिलहाल वह नसरूल्लाह के साथ लाहौर में रह रही है। पति का कहना है कि वह घुुमने गई है। पति अलवर के भिवाड़ी में डाटा एंट्री ऑपरेटर है और मंजू भी होंडा कंपनी में जॉब करती है।
उधर इस बारे में अलवर पुलिस को भी अंजू के पति ने तमाम जानकारी दे दी है। उसने कहा कि मुझे पुलिस पर भरोसा है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही पत्नी को वापस लिवा लाएगी।
Published on:
24 Jul 2023 07:54 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
