
Latest on Rajasthan Politics
Latest on Rajasthan Politics: राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने पुष्कर दौरे पर फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी आग को फिर से हवा दे दी है। उन्होने गहलोत के बयान निकम्मा नाकारा को अपने अंदाज में पेश करते हुए कहा कि सरकार ने इन्ही आरोपों में चार साल निकाल दिए हैं।
अंतिम सांस ले रही है सरकार
पिछले कुछ समय से राजस्थान सीएम गहलोत व पायलट के बीच सियासी खींचतान चल रही है। ऐसे में जोशी अजमेर के पुष्कर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलास्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से बातचीत में आज कांग्रेस को जमकर आडे हाथों लिया और कहा कि राज्य के हालात बेहद खराब हैं। सरकार ने साढ़े चार साल अपनी कुर्सी बचाने के सिवा कुछ नहीं किया और आरोप में निकम्मा-नकारा कहने में निकाल दिये। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता से जो वायदे किए उनको पूरा नहीं किया है।
अब तो कांग्रेस विधायक ही मानने लगे हैं भृष्टाचार है
जोशी ने कहा कि अब तो उनके विधायक एवं नेता भी कहने लगे है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया। बिजली बिलों में राहत नहीं मिली। आखिर हम किस मुहं से जनता के बीच वोट मांगने जायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की स्थाईरूप से विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
इस दौरान पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतडा, नगर पालिका पुष्कर अध्यक्ष कमल पाठक सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे। पुष्कर पहुंचने पर जोशी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
Published on:
20 Apr 2023 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
