7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP आलाकमान ने वसुंधरा समेत राजस्थान के बड़े नेताओं को अचानक बुलाया दिल्ली, प्रदेश में हो सकते हैं कई बड़े-बड़े बदलाव

राजस्थान की राजनीति में बड़ी सुगबुगाहट, शाह ने वसुंधरा समेत प्रमुख नेताओं को अचानक बुलाया दिल्ली, ये है खास वजह  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jun 12, 2018

जयपुर।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान के प्रमुख नेताओं को बुधवार को दिल्ली बुलाया है। भाजपा ने प्रत्येक राज्य में लोकसभा चुनावों के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में राज्य भाजपा कोर कमेटी के अलावा कुछ प्रमुख नेताओं को शामिल किया है।

राजस्थान से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत पंद्रह से ज्यादा नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इनमें से 13 कोर कमेटी के सदस्य हैं। बुधवार को दिल्ली में दोपहर 3 बजे बैठक प्रस्तावित है। लोकसभा चुनाव के तहत अमित शाह के हर राज्य में प्रवास होने तय है। इन्हीं प्रवासों से पहले यह बैठकें बुलाई गई हैं। वैसे तो अमित शाह खुद राज्यों में जाकर लोकसभा चुनाव के लिए बनाई कमेटियों की बैठकें ले रहे हैं,लेेकिन राजस्थान के नेताओं को दिल्ली में बुलाकर बैठक ले रहे हैं। इसकी दिल्ली में खासी चर्चा है।

सूत्रों के मुताबिक बैठक तो चुनाव को लेकर बुलाई गई है, लेकिन जयपुर में यदि यह बैठक होती तो संभवत: प्रदेश अध्यक्ष के रिक्त पद को लेकर ही पूरी बैठक चर्चा का विषय बन जाती। एेसे में इस बैठक को दिल्ली में रखा गया है।

इन नेताओं को बुलाया गया है दिल्ली

कोर कमेटी के सदस्य मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश, राजस्थान भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सीआर चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाब चंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़, यूनुस खान, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को बैठक में बुलाया गया है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया व भजनलाल शर्मा के भी शामिल होने की सम्भावना है।

गौरतलब है कि शेखावत प्रदेशाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं। कुछ अन्य नेताओं को भी दिल्ली बुलाए जाने की सूचना है। हालांकि, अन्य नामों को लेकर अभी अंतिम सूची नहीं बनाई जा सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों के अलावा कौन शामिल होगा। इसकी सूची मंगलवार दोपहर तक फाइनल होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग