26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amla Navami 2023: महिलाओं ने की श्रीहरि विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा, लगाई आंवले के पेड़ की 108 परिक्रमा, आज के दिन मां लक्ष्मी ने भी थी पूजा

Amla Navami 2023: कार्तिक शुक्ल नवमी पर आज आंवला नवमी मनाई जा रही है। महिलाएं सुबह से ही आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना कर रही है। सुबह से ही शहर में आंवले के पेड़ों के नीचे महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। आज श्री हरि विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा—अर्चना की जा रही है।

2 min read
Google source verification
Amla Navami 2023: महिलाओं ने की श्रीहरि विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा, लगाई आंवले के पेड़ की 108 परिक्रमा, आज के दिन मां लक्ष्मी ने भी थी पूजा

Amla Navami 2023: महिलाओं ने की श्रीहरि विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा, लगाई आंवले के पेड़ की 108 परिक्रमा, आज के दिन मां लक्ष्मी ने भी थी पूजा

जयपुर। कार्तिक शुक्ल नवमी पर आज आंवला नवमी मनाई जा रही है। महिलाएं सुबह से ही आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना कर रही है। सुबह से ही शहर में आंवले के पेड़ों के नीचे महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। आज श्री हरि विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा—अर्चना की जा रही है। आज के दिन ही मां लक्ष्मी ने पृथ्वी लोक में भगवान विष्णु एवं शिवजी की पूजा आंवले के रूप में की थी है।

शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर व राधा दामोदरजी मंदिर में आज आंवला पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। आंवला नवमी के उपलक्ष्य में महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे श्री हरि विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा—अर्चना की। जहां पर आंवले का पेड़ नहीं मिला, वहां मंदिरों में गमले में लगे आंवले के पौधे का पूजन किया और 108 परिक्रमा लगाई। ठाकुरजी को 108 आंवले भी अर्पित किए। आज कुछ महिलाएं भोजन भी आंवले के पेड़ के नीचे कर रही है।

मंदिरों में सुबह से भीड़
उधर, कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं गोविंददेवजी मंदिर में आंवला पूजन करती नजर आई, यहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। वहीं चौड़ा रास्ता स्थित मंदिरश्री राधादामोदरजी में भी सुबह से ही महिलाओं की भीड़ नजर आई। महिलाओं ने ठाकुरजी को आंवले अर्पित किए, यहां आंवले के पौधे की परिक्रमा लगाने के लिए भी महिलाओं में होड सी देखने को मिली। इस दौरान ठाकुरजी के विशेष झांकी के दर्शन हुए।

यह भी पढ़ें : मतदान से पहले शादी, महंगा पड़ रहा ब्याह, खर्चें में 30 फीसदी बढ़ोतरी, शादी वाले घरों का गड़बड़ाया बजट

मां लक्ष्मी ने भी की थी पूजा
ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु का वास आंवले में होता है। वहीं मां लक्ष्मी ने पृथ्वी लोक में भगवान विष्णु एवं शिव जी की पूजा आंवले के रूप में की थी और इसी पेड़ के नीचे बैठकर भोजन किया था।