8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में आग का तांडव, माता-पिता और 3 बच्चे जिंदा जल गए, ऐसे मौत का कारण बनी सिलेंडर की पाइप

Jaipur Fire: : राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। बृहस्पतिवार सवेरे एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 21 Mar 2024, 10:57 AM IST

5_burnt_alive_in_jaipur__photo_2024-03-21_10-44-06.jpg

fire in jaipur . 5 burnt alive

Jaipur Fire: : राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। बृहस्पतिवार सवेरे एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। बच्चे चाय का इंतजार कर रहे थे। मां जब चाय बना रही थी तो इस दौरान अचानक सिलेंडर में से गैस की पाइप निकल गई और उसने आग पकड़ ली। अपने परिवार को बचाने की कोशिश में परिवार का मुखिया भी जिंदा जल गया। कुछ देर में सभी की मौत हो गई।

जब सिलेंडर में से पूरी गैस बाहर निकल गई, उसके बाद जाकर आग कम हो गई। घटना विश्वकर्मा थाना इलाके के स्थित जैसल्या गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गांव में एक मकान में किराये पर रहने वाले राजेश यादव और उसके परिवार की जान चली गई। राजेश और उसकी पत्नी रूबी मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। परिवार में पांच साल का बेटा दिलखुश, तीन साल की बेटी खुशी और सात साल की बेटी ईशु थी। पूरा परिवार कुछ समय से जेसल्या गांव में सुरेश शर्मा नाम के व्यक्ति के यहां किराए पर रह रहा था।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आ रहा है कि आज सवेरे जब बच्चों की मां रूबी बच्चों के लिए चाय और नाश्ता बना रही थी तो इस दौरान गैस के पाइप से तेजी से गैस लीक होने के बाद पूरे कमरे में आग लग गई। वहीं पर राजेश भी मौजूद था। पहले तो वह घर से बाहर भागा, लेकिन बाद में बच्चों और पत्नी को बचाने के लिए वापस अंदर दौड़ गया।

शोर मचाने के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लेकिन कुछ देर में अंदर से आ रही चीखें शांत हो गई। दमकल ने जब आग पर काबू पाया तब जाकर पुलिस और गांव के लोग अंदर गए। पता चला कि पूरा का पूरा परिवार ही जिंदा जल गया। तीनों बच्चों के शवों को एक चादर में लपेट कर पुलिस ने एंबुलेंस में रखवाया। माता-पिता के शव भी अस्सी फीसदी तक जल गए। घटना में पूरा का पूरा परिवार ही जिंदा जल गया।