5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anandam : अब पौधा लगाने के लिए भी मिलेंगे नंबर

छात्रों को समाज सेवा से जोडऩे का प्रयाससकारात्मकता पैदा करना है उद्देश्यसरकारी और टेक्नीकल कॉलेजों में आनंदम योजना का आगाज

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Aug 05, 2020

Anandam : अब पौधा लगाने के लिए भी मिलेंगे नंबर

Anandam : अब पौधा लगाने के लिए भी मिलेंगे नंबर

प्रदेश के सरकारी और टेक्नीकल कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों को पौधे लगाने और ब्लड डोनेट करने के भी नंबर मिलेंगे और इन नंबरों को उनकी मार्कशीट में जोड़ा जाएगा। छात्रों को सामाजिक कार्यों से जोडऩे के लिए प्रदेश में अब आनंदम योजना की शुरुआत हो रही है। प्रदेश के सभी सरकारी और टेक्नीकल कॉलेजों में इस योजना को इसी शिक्षा सत्र से लागू करने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत छात्रों को सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि अजमेर और उदयपुर में आनन्दम पाठ्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है और अब इसे प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी आरंभ किया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ आरंभ
जानकारी के मुताबिक कल कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से इस कोर्स को संचालित करने के संबंध में प्रदेश के सभी विवि और कॉलेज प्रिंसिपल्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई थी। जिसमें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत व राज्य सरकार के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी के लिए आंनदम एन एक्सरसाइज इन ट्रस्टीशिप पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्णय सर्वसम्मति से किया गया और इसे औपचारिक रूप से शुरू किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान और कॉलेज शिक्षा निदेशक संदेश नायक ने इसे आरंभ किए जाने की घोषणा की।

सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध जरूरी
दरअसल उच्च शिक्षा विभाग का मानना है कि आनंदम पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराना आसान होगा इसलिए इसे सभी शैक्षणिक विभागों में अनिवार्य रूप से इसे लागू किया जा रहा है। संबंधित विभाग अपने छात्रों को प्रतिदिन समाजपयोगी कार्य आवंटित करेगा और आनंदम पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियो ंके सामाजिक कार्यों के अभ्यास गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उनकी ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की निगरानी की जाएगी और उसकी समीक्षा कर छात्रों को उसके प्रदर्शन अनुसार प्रमाण पत्र दिए जाएंगे साथ ही छात्र द्वारा प्राप्त ग्रेड को उनकी मार्कशीट पर भी जोड़ा जाएगा। इसमें छात्रों को पेड़ लगाने, रक्तदान या मदद करने जैसे सोशल वर्क के नम्बर मिलेंगे।

क्रेडिट सिस्टम से जुड़ा सोशल वर्क
आपको बता दें कि इस योजना को लागू कर राजस्थान देश का एेसा पहला प्रदेश बन गया है जहां सोशल वर्क को क्रेडिट सिस्टम के साथ सिलेबस में जोड़ा गया है। आनंदम में छात्र समाज के लिए जो करेंगे, उसे डायरी में लिखेंगे। इसके आधार पर 50 अंक या 2 क्रेडिट दिए जाएंगे। आनंदम का लक्ष्य छात्रों को सामाजिक कार्यों से जोडऩा है। हर छात्र को डायरी मेंटेन करनी होगी। समाज और लोगों की मदद के लिए किए गए काम, जिनसे मन को आनंद मिले। वह डायरी में नोट करने होंगे। इसके बाद इनका मूल्यांकन होगा और मार्कशीट में क्रेडिट मिलेंगे।

अवसाद दूर करने में मिलेगी मदद
इसमें कालेज स्टूडेंट्स को अच्छे और सकारात्मक कार्यों से जोड़ा जाएगा ताकि उनमें अनिश्चितता का भाव खत्म हो और उसमें जीवन जीने का उत्साह बढ़ सके। बच्चों में सकारात्मक पैदा करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। खासतौर पर कोरोना के चलते सभी के जीवन में अनिश्चितता का भाव पैदा हो रहा है। ऐसे में हैप्पीनेस लाने के लिए आनंदम पाठ्यक्रम की महत्ता और भी बढ़ जाती है इससे युवाओं में व्याप्त चिंता और अवसाद को दूर करने में मदद मिलेगी और उनकी ओर से किए जा रहे अच्छे कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।