3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आंगनबाड़ी वर्कर लाएगी ‘योग’ स्थल तक

—21 जून को हैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Teena Bairagi

•

Updated: 6 Jun 2018, 10:11 AM IST

yoga day

अब आंगनबाड़ी वर्कर लाएगी 'योग' स्थल तक

अब आंगनबाड़ी वर्कर लाएगी 'योग' स्थल तक
—घर—घर जाकर योग के लिए करेंगी प्रेरित
—योग दिवस को लेकर विभाग के निर्देश, जिलों में शुरु तैयारी
—जिलों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
जयपुर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाना है। इस दिन सामूहिक योग को बढ़ावा देने और अपने—अपने क्षेत्र में योग कराने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए है। ये अधिकारी अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं को घर—घर जाकर इस दिन को मनाने के लिए प्रेरित करने और स्वयं भी जिला कार्यालयों पर सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहेंगे।
विभाग के अनुसार इस बारे में दो माह पहले भी निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद से इस दिन को मनाए जाने की तैयारी चल रही है। इतना ही नहीं इस संबंध में जिला कार्यालयों पर संगोष्ठी कार्यक्रम या वाद—संवाद एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएगी। योग दिवस पर सुबह 7 बजे से 8 बजे तक सभी स्थानों पर योग से जुड़ी विभिन्न क्रियाएं होंगी।

आंगनबाड़ी वर्कर लाएगी योग स्थल तक—
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग ने 6 अप्रेल को जारी किए गए अपने निर्देश की कॉपी को दुबारा सभी राज्यों को भेजा है। और इस दिन पर कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा है। इसी के तहत आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को खासतौर पर महिलाओं को भी घर से बाहर निकलकर योग स्थल पर आने के लिए जागरुक करेंगी। इतना ही नहीं कई जगह योग आधारित कार्यक्रम भी होंगे।

इसलिए मनाया जाता है योग दिवस—
21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। इसी मंशा के साथ पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। उन्होंने कहा था कि योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है।