3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yoga Special : ‘हम फिट तो इण्डिया फिट, इसलिए जरूर सीख लें योग’

-अशोक उद्यान में चल रहे योग शिविर में भाग ले रहे सैकड़ों लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Abhinav singh Chouhan

•

Updated: 5 Jun 2018, 9:39 PM IST

International Yoga Day 2018

Yoga Special : 'हम फिट तो इण्डिया फिट, इसलिए जरूर सीख लें योग'

बासनी(जोधपुर).
केन्द्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ के 'हम फिट तो इण्डिया फिट, फिटनेस चैलेंज को जोधपुर के लोगों ने भी स्वीकार करते हुए सेहत सुधारने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शहर के अशोक उद्यान में शुरू किए गए नि:शुल्क योग शिविर में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है। हर कोई सेहत की सुबह को खुशनुमा कर रहा है।


योग गुरु मुक्ता माथुर प्रतिभागियों को प्रतिदिन सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक योग-प्राणायाम के आसन करवा रही हैं। मोहनी योग कला संस्थान, ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी, मेडीपल्स अस्पताल, बालाजी बाजीराव नाना साहेब सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में प्रतिदिन सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम के आसनों का अभ्यास कराया जा रहा है। इससे प्रतिभागियों को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गठिया, आदि रोगों को नियंत्रित करने लाभ मिल रहा है। माथुर ने बताया कि नि:शुल्क 25 दिवसीय योग शिविर का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति चेतना जाग्रत करना है। जिससे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रह सकें और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकें।
योग से कनेक्ट कर रहा पत्रिका


अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजस्थान पत्रिका योग सिखाने की कला एवं योग विधियों की जानकारी साझा कर रहा है। patrika.com पर प्रतिदिन योग विधियों के वीडियो व योगासन की विधियां शेयर की जाएंगी। ताकि आगामी योग दिवस के मौके पर न केवल हम सभी अच्छे से योग-प्राणायाम कर सकें, बल्कि अपने जीवन को संवार भी कर सकते हैं। यदि किसी के पास योग-प्राणायाम के एक मिनट तक के अच्छे वीडियो व फोटो हैं तो जोधपुर पत्रिका के फेसबुक पेज 'जोधपुर पत्रिका' व 'बासनी पत्रिका' के कमेंट बॉक्स पर जरूर भेजें। अच्छे वीडियो व फोटो फेसबुक पेज शेयर किए जाएंगे।

Read More :इस आसन के नियमित अभ्यास से घटाएं पेट की चर्बी


Read More :Yoga Special : 'स्वस्थ जीवन चाहिए तो आज से ही अपना लें योग'


Read More :जीवन जीने की कला है योग

Read More : खुद को खुद से कनेक्ट करना सिखाता है योग, देखिएं कैसे...