
ashok gehlot
जयपुर। दौसा के लालसोट की मोरल नदी पर एनिकट बनाया जाएगा। इससे आसपास के गांवों को पानी की सुविधा मिल सकेेगी। लालसोट के विधायक और चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने इस बारे में सीएम अशोक गहलोत को प्रस्ताव भेजा था। इस पर सीएम अशोक गहलोत ने लालसोट तहसील के समेल गांव में मोरेल नदी पर एनिकट बनाने के लिए 22.80 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सीएम गहलोत की इस मंजूरी से एनिकट के आस-पास के क्षेत्र का भूजल स्तर बढ़ेगा। इससे समेल, होद्याली, मांडलिया, रूपपुरा, जगसरा, गुर्जरहेड़ा तथा गुमानपुरा गांवों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। साथ ही अन्य कार्यों के लिए भी पानी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र की जनता को काफी फायदा मिलेगा।
गौरतलब है कि गहलोत ने बजट भाषण 2022-23 में प्रदेश में सिंचाई के जल की उपलब्धता के लिए विभिन्न कार्यों की घोषणा की थी, जिसके क्रियान्वयन में उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
Published on:
25 Feb 2023 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
