
Animals burnt in the fire in bharatpur
क्षेत्र के गांव बहज में एक पशुओं बाड़े में व छप्परपोश मकान में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से तीन भैंस व एक गाय की मौत हो गई। हादसे में दो पडिय़ा तथा पशुओं को निकालते एक किशोरी भी झुलस गई। आग से छप्परपोश मकान तथा यहां रखा अनाज व कपड़े भी जलकर नष्ट हो गए। आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू पाया गया।
सरपंच पिंकी व ग्रामीण शीशराम ने बताया कि गांव बहज के लखन थोक में मोहन सिंह पुत्र नत्थी जाट के पशुओं के बाड़े के छप्पर में सुबह करीब 10.30 बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय घर पर एक किशोरी को छोड़कर अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे।
किशोरी पशुओं को बाड़े से बाहर निकालती, तब तक गंभीर रूप से झुलसने से 3 भैस व एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो पडिय़ा गंभीर रूप से झुलस गई। देखते ही देखते बाड़े के बगल में छप्परपोश घर ने भी आग पकड़ ली। उसमें रखा तीन बोरी गेहंू व 5 बोरी सरसों एवं घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया।
पशुओं को बाड़े से निकालने के दौरान ममता (14) पुत्री राजपाल जाट भी झुलस गई। उधर, पशुओं की हालत देखकर सुशीला (30) पत्नी जोगेन्द्र जाट अचेत हो गई। इन्हें इलाज के लिए डीग के रैफरल चिकित्सालय में दाखिल भर्ती कराया है।
पांच पशुओं की मौत
पहाड़ी तहसील के गांव सतवाड़ी में शनिवार दोपहर आग लगने से पांच पशु की मौत हो गई, जबकि चारा व ईंधन जलकर राख हो गया है। आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू पाया गया। सतवाड़ी के कल्लूबास में रज्जाक के मकान पीछे रखे ईंधन व चारा के बोगा, में अचानक आग लग गई।
हवा के कारण आग की तेजी से लपट उठने लगी। इसमें रजाक का चारा व ईंधन तथा घर में रखा सामान व गेहंू जल कर राख हो गया। हक्की पुत्र लिदड की पेड़ों से बंधी दो बकरी, दो बच्चे और एक पडिय़ा आग की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई।
सूचना पर नायब तहसीलदार रोशनलाल, गिरदावर लक्खी सिंह, पटवारी दरब सिंह,एएसआई किशनपाल सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। उधर, आग लगने की घटना के बाद देरी पहुंची दमकल को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। दमकल कामां से आई। ग्रामीणों ने प्रश््राासन से पहाड़ी में दमकल की व्यवस्था करने की मांग की है।
Published on:
03 Apr 2016 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
