
चंगेज खान के पोते हलाकू का प्राचीन महल खोजने का दावा
अंकारा. तुर्की (Turkey) में पुरातत्त्वविदों ने भव्य प्राचीन महल खोजा है। दावा किया गया है कि यह दुनिया के सबसे क्रूर शासकों में गिने जाने वाले चंगेज खान (Genghis Khan) के पोते हलाकू खान (Hulagu Khan) का हो सकता है।
कई इतिहासकार हलाकू खान की ग्रीष्मकालीन राजधानी का उल्लेख करते रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता पाए कि वह कहां थी। तुर्की के पुरातत्वविदों का कहना है कि उन्होंने पूर्वी तुर्की के वैन प्रांत (Van Province) में इस राजधानी को खोज निकाला है। हलाकू खान का काल 1217 से 1265 तक बताया जाता है। अपने दादा की तरह वह भी खतरनाक सेनापति था। उसने इराक, तुर्की समेत दक्षिण पश्चिम एशिया के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया था। उसने 1258 में बगदाद (Baghdad) पर भी कब्जा किया, जो उस समय इस्लाम की सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी थी। उसके आक्रमण से ऐतिहासिक बगदाद शहर का ज्यादातर हिस्सा बर्बाद हो गया। अब उसके महल परिसर के अवशेष पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं।
चमकती टाइल्स, चीनी मिट्टी के बर्तन
साइट की खुदाई करने वाली टीम का कहना है कि महल को लूटपाट के बाद क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। खुदाई के दौरान उन्हें महल के खंडहरों से चमकती हुई छत की टाइल्स और चीनी मिट्टी के बर्तन मिले हैं। टीम में शामिल मंगोलियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (Mongolian Academy of Sciences) के मुंख्तुल्गा रिंचिनखोरोल (Munkhtulga Rinchinkhorol) ने बताया कि मंगोल काल के स्वास्तिक (svastika) के निशान भी मिले हैं, जो शक्ति का प्रतीक था।
मार-काट के बाद टूटा मंगोल साम्राज्य
इतिहासकारों के मुताबिक चंगेज खान ने युद्ध अभियान के दौरान करीब चार करोड़ लोगों को मार डाला था। चंगेज खान की मौत के बाद मंगोल साम्राज्य छोटे-छोटे राज्यों में टूट गया। इसमें से इल-खानाटे (Il-khanate) राज्य का नेतृत्व हलाकू खान ने किया था। हलाकू खान का पिता चंगेज खान का चौथा बेटा था। उसी ने मंगोल साम्राज्य को मध्य पूर्व और एशिया तक फैलाया।
Published on:
25 Jul 2022 12:47 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
