31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टमाटर की जगह खा तो नहीं रहे कद्दू सॉस

टमाटर न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे में टमाटर सॉस बहुत से लोगों की खास पसंद है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vanshika Sharma

•

Updated: 14 Apr 2023, 3:49 PM IST

टमाटर की जगह खा तो नहीं रहे कद्दू सॉस

टमाटर की जगह खा तो नहीं रहे कद्दू सॉस

बच्चे से लेकर बड़े तक इसे चाव से खाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जो सॉस बाजार में टमाटर सॉस समझकर खरीदा जाता है, उनमें सेे अधिकांश में टमाटर होता ही नहीं। बल्कि यह सामान्य वेजीटेबल सॉस है जो अधिकतर कद्दू और दूसरी सस्ती सब्जियों से बनाया जाता है। उपभोक्ता खाद्य सामग्री को खरीदते समय उसके लेबल पर लिखे उत्पाद के विवरण और इंग्रिडिएंट को पढ़े बिना ही सामग्री खरीदते और उपभोग करते हैं। बाजार में बिक रहे अधिकतर सॉस की बोतल पर टमाटर की फोटो होती है, लेकिन लिखा होता है ‘वेजीटेबल सॉस’ और उपभोक्ता उसे ‘टमाटर सॉस’ समझकर खरीदता है।


क्या करें उपभोक्ता ?

खाद्य उत्पाद खरीदते समय केवल आम धारणा या उस पर फोटो देखकर उत्पाद के संबंध में मन नहीं बनाना चाहिए बल्कि उसके इंग्रिडिएंट्स व उत्पाद का मूल नाम लेबल पर चेक करना चाहिए। जैसे वेजीटेबल सॉस के स्थान पर टमाटर सॉस, फ्रोजन के स्थान पर आईसक्रीम और ड्रिंकिंग वॉटर की जगह मिनरल वॉटर लिखा होना। यदि दुकानदार उपभोक्ता को भ्रमित कर ऐसे उत्पाद बेचता है तो यह उपभोक्ता कानून का उल्लंघन है और उपभोक्ता कानूनी कार्यवाही कर सकता है।

- डॉ. अनन्त शर्मा, नेशनल चेयरमैन, कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन