5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SMS अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं से सीएम साहब को नहीं,बल्कि हर रोज कई महिलाओं को भी आती हैं शर्म

अस्पताल में सफाई ही नहीं,मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं भी हैं बदहाल,देखरेख के अभाव में बिगड़ रहे हैं हालात,कहीं टॉयलेट के गेट टूटे है तो कही टूटी है सीट,महिलाओं की सुविधाओं के हाल बेहाल

3 min read
Google source verification
arrangements of SMS Hospital, the CM is not ashamed, women are also

arrangements of SMS Hospital, the CM is not ashamed, women are also

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में फैली गंदगी एवं अव्यवस्थाओं पर चिंता जाहिर की हैं। सीएम ने कहा कि जब मैं खुद SMS अस्पताल के जिस वार्ड में भर्ती था तब मुझे वहां बड़ी शर्म आई। सीएम ने अस्पताल की गंदगी को लेकर सवाल उठाए और अस्पताल में फैली गंदगी को लेकर कहा कि मुझे भी शर्म आ गई कि ये क्या है।

लेकिन प्रदेश के सीएम ही नहीं बल्कि अस्पताल में आने वाली महिलाओं तक को यहां की बिगड़ी व्यवस्थाओं के कारण रोज शर्म आ रही हैं।

अस्पताल की सफाई ही नहीं बल्कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं भी बदहाल हैं। अस्पताल के अलग अलग वार्डों में जाकर देखा जाए तो यहां पर महिलाओं के टॉयलेट के गेट टूटे हुए है, तो कहीं पर टॉयलेट की सीट टूटी हुई हैं।

यहां आने वाले पुरुष मरीज ही नहीं बल्कि महिलाओं को दी जाने आवश्यक सुविधाओं की देखभाल करने वाला भी कोई नहीं हैं। हालात यह है कि जगह-जगह गंदगी ने तो अस्पताल के भवन की व्यवस्थाओं को तो बिगाड़ ही रखा हैं।

लेकिन जर्जर हालात में इलेक्ट्रोनिक स्वीच बोर्ड,टॉयलेटस,जगह जगह दिवारों में टूट फूट,उखड़ी दीवारें और स्वीच बोर्ड भी अस्पताल की उखड़ी हुए व्यवस्थाओं पर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से की जा रही अनदेखी पर सवाल उठा रही हैं। भवनों के जर्जर हालात सिर्फ SMS ही नहीं बल्कि ट्रोमा सेंटर में भी हैं।

वहीं अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ अस्पताल प्रशासन ही नहीं बल्कि अस्पताल में आने वाला मरीज व परिजन भी इस तरह की अव्यवस्थाओं को फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। यहां आने वाले लोग सुविधाओं के उपयोग के बाद उन्हें तोड़ देते है,जगह-जगह गंदगी फैलाते हैं। इतने बड़े अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों को इसे स्वयं का अस्पताल समझ कर जिम्मेदारी लेनी होगी।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने अपने आवास पर गुरुवार को राज्य में क्रियाशील एवं नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की थी। इस दौरान सीएम ने सरकारी अस्पतालों में गंदगी और जर्जर अस्पताल भवनों को लेकर पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव और जिम्मेदार अफसरों को एक महीने में सर्वे करने के आदेश दिए हैं। जिससे व्यवस्थओं को सुधार जा सकें।

,कहीं टॉयलेट के गेट टूटे है तो कही टूटी है सीट,महिलाओं की सुविधाओं के हाल बेहाल IMAGE CREDIT: ,कहीं टॉयलेट के गेट टूटे है तो कही टूटी है सीट,महिलाओं की सुविधाओं के हाल बेहाल