
आर्टिस्ट मुकेश प्रजापति ने उकेरी शिवजी की आकर्षक प्रतिमा
आर्टिस्ट मुकेश प्रजापति ने उकेरी शिवजी की आकर्षक प्रतिमा
जयपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के नामी मूर्तिशिल्पकार मुकेश अर्जुन प्रजापति ने भगवान शिवजी की क्ले में ध्यानमग्र मुद्रा में आकर्षक प्रतिमा बनाकर अपनी भावाजंलि दी है। आर्टिस्ट मुकेश अर्जुन प्रजापति ने बताया कि दो फीट मोटाई, 40 इंच चौड़ाई और 5 फीट ऊंचाई की आकार की यह प्रतिमा खासतौर मंगलवार को मनाई जाने वाली शिवरात्रि के लिए ही बनाई है। इस प्रतिमा में शिवजी के गले में सर्प, रुद्राक्ष की माला व हाथों और बाजुओं में पहनाए आभूषणों में भी बारीकबीनी की कला दर्शाई है जो बेहद चित्ताकर्षक होने के साथ.साथ उनके कला वैशिष्ट्य को परिलक्षित करती है। आर्टिस्ट मुकेश की कला में उनके पिता मशहूर मूर्तिकार मरहूम अर्जुन प्रजापति के सबक की परछाई व विरासत दिखाई देती है। इसी आकार की प्रतिमा को वे मार्बल में भी बनाएंगे, जिसे अमरीका भेजा जाएगा। हुनरमंद मुकेश प्रजापति हर साल त्योहारी सीजन में देवी.देवताओं को समर्पित प्रतिमाएं बनाते रहे हैं ताकि श्रद्धालु उनके दर्शन कर सके।
'दी क्राउन मिस इंडिया 22' बनी पूजा चौधरी
सोनिया सिंधु बनी ' मिसेज इंडिया 22'
जयपुर । गठजोड़ फिल्म एवं एंटरटेनमेंट और गोल्ड इवेंट्स की ओर से शहर के एक होटल में मिस और मिसेज इंडिया दी क्राउन का आयोजन हुआ। इसमें दी क्राउन मिस इंडिया 22 की विनर दिल्ली की पूजा चौधरी रही, फस्र्ट रनर अप अलीशा खान, सेकंड रनर अप अंजू राठौड़ बनी। पीपल्स चॉइस पर्सनेलिटी का खिताब मोनिका चौहान को मिला और मॉडल ऑफ द ईयर फ्रूटी डिसूजा रही। वहीं 'दी क्राउन मिसेज इंडिया 22Ó का खिताब सोनिया संधू को जबकि फस्र्ट रनर अप शालू मेहरा और सेकंड रनर अप रश्मि शर्मा रही। फिनाले शो के आयोजक महावीर कुमार सोनी और राज शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि एडवोकेट विकास शर्मा थे।
Published on:
28 Feb 2022 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
