25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अशोक गहलोत का बड़ा हमला, बोले – हिंदुओं और राम भक्तों को बांट रही है BJP

Ashok Gehlot Big Attack BJP : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला। भाजपा पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा बीजेपी ने ऐसा माहौल बना दिया, जैसे हम राम भक्त नहीं हैं।

2 min read
Google source verification
ashok_gehlot_1.jpg

Ashok Gehlot

Ashok Gehlot Big Attack BJP : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला। भाजपा पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा बीजेपी ने ऐसा माहौल बना दिया, जैसे हम राम भक्त नहीं हैं। पूरा देश सदियों से राम भक्त है। पहले ये हिंदु-मुस्लिम के नाम पर जनता को बांटते थे, अब तो ये हिंदुओं और राम भक्तों को ही बांटने में लग गए हैं। हिंदुओं और राम भक्तों को दो हिस्सों में बांटना उचित है क्या? उन्होंने कहा- जो आपकी पार्टी में है वो राम भक्त हैं। जो आपकी पार्टी में नहीं हैं। वह राम भक्त नहीं हैं। सर्टिफिकेट आप दे रहे हो, यह कहां की समझदारी है?

राम भक्त हैं या नहीं, आप कौन

भाजपा से सवाल करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- आप होते कौन हो यह कहने वाले कि आप राम भक्त हो कि नहीं। आपको यह लाइसेंस किसने दिया कि आप कहो कि राम भक्त नहीं हो। हर गांव में हनुमान जी, राम और शिवजी के मंदिर बने हुए हैं। सब लोग आस्था रखते हैं। अशोक गहलोत रविवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, रेलवे ने फिर शुरू की बंद सुविधा, अब देना होगा बहुत कम किराया

ये सभी बातें धार्मिक कम चुनावी एंगल अधिक

अशोक गहलोत ने कहा मैं जब गुजरात का प्रभारी था। उस समय भी मोदी जी ने पानी पर जहाज उतारा था। अब ये रामेश्वरम, द्वारका जाकर पानी में डाइव लगा रहे हैं। ये सभी बातें धार्मिक कम हैं, इनका चुनावी एंगल ज्यादा है। जनता को मैसेज देने और चुनाव जीतने की कोशिश है। ताज्जुब है कि देश इसे इसी रूप में समझ भी रहा है।

पहले अपने वादों का हिसाब दें मोदी

अशोक गहलोत ने कहा मोदी सरकार पहले अपने 2014 और 2019 के वादों का हिसाब दे। क्योंकि 2014 में 100 दिन में विदेश से कालाधन वापस लाने और 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष जैसे जुमलों को जनता अभी भूली नहीं है।

यह भी पढ़ें - भजनलाल सरकार के ऐक्शन पर कर्मचारी संयुक्त महासंघ भड़का, गजेंद्र सिंह राठौड़ ने चेताया, जानें क्या है वजह