20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किरोड़ी लाल मीणा और किरोड़ी बैंसला को लेकर बोले गहलोत, ऐसे आयाराम-गयाराम बहुत होते हैं

Lok Sabha Election 2019 - भाजपा के मंच पर किरोड़ीलाल मीणा और कर्नल किरोड़ी बैंसला के एक साथ आने पर गहलोत ने कहा उन्हें क्यों महत्व देते हो। ऐसे आयाराम-गयाराम बहुत होते हैं।

2 min read
Google source verification
Kirori Lal Meena And Kirori Singh Bainsla

जयपुर। Lok Sabha Election 2019 - मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री Narendra Modi का झूठ नहीं चलेगा। जनता में ‘अंडरकरंट’ कांग्रेस के पक्ष में है। आज भाजपा और आरएसएस के समझदार नेता भी मोदी को फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनाना चाहते हैं। गहलोत बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोगों के तो सत्ता का मजा मुंह लग गया है, इसीलिए वे ज्यादा रूचि ले रहे हैं। मोदी के आते ही संस्थाओं के मुखिया बन गए हैं। आरएसएस और BJP का तो वैसे भी लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। ये तो लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर राजनीति करना चाहते हैं। भाजपा में मोदी और शाह के ही दो चेहरे हैं। भाजपा के ही कई बड़े नेता बोल नहीं पा रहे। देश के हालात बड़े गंभीर बने हुए हैं।

बैंसला-किरोड़ी जैसे आयाराम-गयाराम तो बहुत:
भाजपा के मंच पर किरोड़ीलाल मीणा और कर्नल Kirori Singh Bainsla के एक साथ आने पर गहलोत ने कहा उन्हें क्यों महत्व देते हो। ऐसे आयाराम-गयाराम बहुत होते हैं। आपको बता दें कि हाल ली में दौसा में भाजपा उम्मीदवार जसकौर मीणा के समर्थन में आयोजित पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली में किरोड़ीलाल मीणा और किरोड़ी सिंह बैंसला एक मंच पर नजर आए थे।

राहुल की नागरिकता पर:
देश को सिर्फ गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर कहा कि पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने और अब मोदी ने प्रयास किए, लेकिन हटा नहीं सके, अब इसको लेकर विज्ञापन दिए जा रहे हैं।

मोदी व शाह पर:
जिस प्रकार पहले अटल बिहारी वाजपेयी के समय फीलगुड का माहौल बनाया था। वैसे ही मोदी और शाह भी आज माहौल बनाने में कमी नहीं रख रहे, लेकिन जनता समझदार है। भाजपा ने जो 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया का नारा बनाया है, वही भाजपा को ले डूबेगा।