
ashok gehlot
Ashok Gehlot Jodhpur Visit: राजस्थान के जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अपने लापता होने के पोस्टर लगने के बाद पहली बार वे दो दिवसीय जोधपुर दौरे पर है। हाल ही में सरदारपुरा से वर्तमान विधायक अशोक गहलोत के खिलाफ जनता ने अनोखा विरोध दर्ज करवाया था। गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने गहलोत के जोधपुर दौरे को लेकर निशाना साधा है।
वार्ड नंबर-69 स्थित सांसी कॉलोनी और रातानाडा की बस्तियों में जगह-जगह 'लापता विधायक' के पोस्टर लगाए गए। साथ ही विधायक बनने के बाद अपने क्षेत्र में जनता की समस्या जानने के लिए नहीं आने का आरोप भी लगाया था। अशोक गहलोत का पोस्टर विवाद के बाद जोधपुर दौरा सियासी चर्चाओं में बना हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर जयपुर से जोधपुर पहुंच चुके हैं। गहलोत आज रात जोधपुर में ही रूकेंगे। जिसके बाद सोमवार को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा कि 'डर ने बनवाया दौरा… शायद अब लापता विधायक के पोस्टर हट जाएं!!'
बता दें कि जोधपुर जिले की बस्तियों में लोगों ने जगह-जगह अशोक गहलोत के पोस्टर लगा दिए थे। जिसमें लिखा गया था कि, ‘हमारे विधायक जी लापता हैं, थे मासे दूर हो गया अशोक जी…' अशोक गहलोत विधायक सरदारपुरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार अपनी विधानसभा से चुनाव के बाद से लापता है। कहीं दिखे तो बोलिए की विधानसधा में जाए और विकास के लिए कुछ करें।’
जोधपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र का दौरा नहीं करने और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि चुनाव बाद गहलोत ने क्षेत्र का दौरा नहीं किया और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। बस्ती में सड़कें खराब हैं, पानी की किल्लत है और सफाई की हालत दयनीय है। यहां के सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं, जैसे शौचालय की व्यवस्था तक नहीं है।
Updated on:
05 Jan 2025 02:43 pm
Published on:
05 Jan 2025 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
