
Ashok Gehlot: राहुल गांधी ने कहा था, देश में केरोसिन छिड़क दिया गया है: गहलोत
मुख्यमंत्री (Chief Minister)पद को लेकर भले ही अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) में तकरार चल रही है। नई दिल्ली (New DelhI) का दिल जोरों से धड़क रहा है लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot) खुले हाथों से राज्य के लोगों को खुश करने में लगे हुए हैं। एक के बाद एक तबाड़तोड़ अंदाज में घोषणा और राहत पहुंचाने में लगे हुए हैं या यूं कहें कि जनता में अपना माहौल बनाए हुए हैं।
राज्य सरकार ने प्रदेश के 6 लाख राज्य कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए बोनस मिलेगा। इससे राज्य सरकार पर 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। बोनस की 75 प्रतिशत राशि का नकद भुगतान एवं शेष 25 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी।
ऐसे मिलेगा बोनस
बोनस का लाभ पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। इसका लाभ पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी मिल सकेगा। राजपत्रित अधिकारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
राज्य सरकार ने तय किया है यह फॉर्मूला
तदर्थ बोनस की गणना वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7000 रुपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। यह बोनस 30 दिन की अवधि के लिए दिया जाएगा, जो प्रत्येक कार्मिक के लिए अधिकतम 6774 रुपए होगा। हालांकि यह बोनस भी रेलवे की तुलना में तीन गुना कम होगा।
रेलवे ने दिया था 78 दिन का बोनस
दीपावली पर सबसे पहले बोनस की घोषणा रेलवे ने की। केंद्रीय कैबिनेट ने 78 दिन का बोनस दिया है। रेलवे ने 11.27 लाख कर्मचारियों प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया है। इसकी गणना हर माह सात हजार रुपए है। सभी रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन बोनस रेलवे देगा। इसकी अधिकतम 17 हजार 951 रुपए भुगतान किया जाएगा।
Published on:
15 Oct 2022 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
