5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2018: गहलोत बोले- काला कपड़ा देखकर भडक़ जाती हैं मुख्यमंत्री

Rajasthan Election 2018:काले रंग का टीका तो बच्चों की मां नजर उतारने के लिए लगाती हैं...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Nov 29, 2018

Ashok Gehlot

अलवर/भरतपुर/राजगढ़/बानसूर। पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot बुधवार को फिर भाजपा सरकार पर बरसे। वैर में चुनावी सभा (Rajasthan Election 2018) में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार सबको है। मुख्यमंत्री काला कपड़ा देखकर भडक़ जाती हैं। काले रंग का टीका तो बच्चों की मां नजर उतारने के लिए लगाती हैं।

गहलोत ने कहा कि Vasundhara Raje टाइमपास मुख्यमंत्री के रूप में जानी जाएगी। गहलोत ने अलवर की चुनावी सभा में रोजगार के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। राजगढ़ के माचाड़ी में उन्होंने कहा कि कहां है 15 लाख नौकरी का वादा करने वाली भाजपा सरकार अलवर जिले में बेरोजगारी से परेशान चार युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बानसूर में गहलोत ने कहा कि भाजपा की सरकार अजीत डोभाल, आरएसएस के इशारे पर चलती है। अमित शाह के बेटे की सम्पत्ति बढऩ़े पर देश का चौकीदार चुप रहता है। चाकसू में भी उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारी योजनाओं को कमजोर किया, हमारी सरकार आने पर ऐसा नहीं होगा।

धौलपुर महल में ही रही हैं राजे
करौली में गहलोत ने कहा कि 2013 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया, लेकिन आज त्रस्त क्यों है? लोकतंत्र में जनता ही कुर्सी से उतार भी देती है। राजे अपने कार्यकाल में अधिकांश समय धौलपुर महल में ही रही हैं।