
जयपुर।
केंद्र की मोदी सरकार ( PM Narendra Modi Government ) की नीतियों और कार्यशैली का विरोध जताने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) ने साथ मिलकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। विरोध जताने उतरे गहलोत-पायलट की जोड़ी के साथ कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बसी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेश कांग्रेस की ओर से किया गया ये हल्लाबोल 'पैदल मार्च' के ज़रिये किया गया।
केंद्र सरकार के खिलाफ पैदल मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक के लिए निकाला गया। पैदल मार्च की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने की। इसमें सीएम गहलोत भी शामिल हुए। विधानसभा सत्र की कार्यवाही ख़त्म होने के बाद सीएम गहलोत सीधे पहुंचे और पैदल मार्च में शामिल हुए।
रैली में शामिल नेता-कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे थाम रखे थे। राजभवन से पहले सिविल लाइन्स पर पहुंचने के बाद पैदल मार्च सभा में तब्दील हो गई। यहां बनाये गए मंच से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का सम्बोधन हुआ।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का संबोधन हुआ। सभी नेताओं ने केंद्र सरकार को निशाने पर रखते हुए सम्बोधन किया।
Updated on:
29 Nov 2019 03:33 pm
Published on:
29 Nov 2019 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
