4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार अल्बर्ट हॉल बनेगा शपथ का गवाह, वसुंधरा राजे भी पहुंची समारोह में

राहुल, 2 पूर्व पीएम, 4 सीएम होंगे शामिल...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Dec 17, 2018

vasundhara

जयपुर।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट सोमवार को अल्बर्ट हॉल पर शपथ ग्रहण करेंगे। गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं पायलट पहली बार उप मुख्यमंत्री बनेंगे। पायलट पहले उप मुख्यमंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री के साथ शपथ ले रहे हैं। कार्यक्रम में राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा के साथ ही यूपीए गठबंधन के तमाम राजनीतिक दलों के देशभर के दिग्गज नेता शामिल होने जयपुर आ रहे हैं। इससे पहले महागंठन के सभी नेता कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में पहुंचे थे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। बाद में जयपुर जिले के सभी पार्टी विधायक और विधायक उम्मीदवार रहे नेताओं की बैठक ली और बड़ी संख्या में लोगों को समारोह में लाने की तैयारी करने को कहा।


तब गहलोत गए थे अब वसुंधरा आएंगी
वर्ष 2013 में वसुंधरा राजे ने जनपथ पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो अशोक गहलोत भी समारोह में शामिल हुए थे। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल होने पहुंची हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ सहित भाजपा के कुछ अन्य नेता भी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग