3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: होटल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग पर बोले अशोक गहलोत, गिनाए जिलों के नाम, मुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार

अशोक गहलोत ने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का कोई भय नहीं रह गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Mar 03, 2026

Ashok Gehlot

फाइल फोटो-पत्रिका

जयपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चूरू में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि चूरू में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, उसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है।

अशोक गहलोत ने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का कोई भय नहीं रह गया है।

दरअसल, चूरू जिले के बीदासर कस्बे में देर रात होटल परिसर के भीतर बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने कुछ ही मिनटों में कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

होटल संचालक की मौत

हमले में होटल संचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कारोबारी विवाद की आशंका

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें साफ दिख रहा है कि बदमाश होटल में दाखिल होते ही फायरिंग शुरू कर देते हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और कारोबारी विवाद की आशंका जताई गई है। हालांकि, पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। होटल परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गहलोत ने गिनाए जिलों के नाम

गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा कि कभी चूरू, कभी नागौर, कभी जोधपुर-राज्य के अलग-अलग जिलों में इस तरह की घटनाएं होना बेहद गंभीर संकेत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। व्यापारी संगठनों ने भी घटना पर आक्रोश जताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।