13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्घटना में दिखी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तत्परता, घोषणा के 30 मिनट में ही यात्रियों को मिला मुआवजा

Rail Minister Ashwini Vaishnav : भारतीय रेलवे के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी रेल दुर्घटना की क्षतिपूर्ति की राशि रेलमंत्री की घोषणा के महज 30 मिनट बाद ही रेलयात्रियों को सौंप दी गई। रेलवे भले ही आपका टिकट का पैसा रिफंड करने में 24 से 72 घंटे तक लगता हो लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की राहत तत्काल पहुंचती है। इससे इस बात की साफ तस्दीक होती है कि रेलमंत्री वैष्णव की नेतृत्व में रेल की सिर्फ सूरत ही नहीं बल्कि सीरत भी बदल रही है।

2 min read
Google source verification
9190ashwinivaishnaw.jpg

Rail Minister Ashwini Vaishnav : भारतीय रेलवे के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी रेल दुर्घटना की क्षतिपूर्ति की राशि रेलमंत्री की घोषणा के महज 30 मिनट बाद ही रेलयात्रियों को सौंप दी गई। रेलवे भले ही आपका टिकट का पैसा रिफंड करने में 24 से 72 घंटे तक लगता हो लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की राहत तत्काल पहुंचती है। इससे इस बात की साफ तस्दीक होती है कि रेलमंत्री वैष्णव की नेतृत्व में रेल की सिर्फ सूरत ही नहीं बल्कि सीरत भी बदल रही है।

सुबह चार बजे से खुद मानिटरिंग
रेल मंत्री वैष्णव ने हादसे ही जानकारी मिलते ही इतना जबरदस्त माइक्रो मैनेजमेंट किया कि एक भी यात्री को जरा भी परेशानी नहीं हुई। सबसे पहले उन्होंने स्थानीय प्रशासन और रेल प्रशासन के साथ मिलकर घटना स्थल से रेलयात्रियों को सबसे पहले निकालने का प्रबंध कराया। इसके साथ ही बेहतर इलाज का भी प्रबंध कराया।

चिकित्सकों और दवाईयों का प्रबंध भी देखा
दुर्घटना में घायल यात्रियों के अस्पताल पहुंचने के बाद रेलमंत्री ने बेहतर संख्या में चिकित्सक और जरूरी दवाईयों का भी इंतजाम तत्काल प्रभाव से कराया। इसके बाद हर यात्री का बेहतर ईलाज की व्यवस्था की। सभी का जब इलाज शुरू हो गया और किसी भी जनहानि की आशंका समाप्त हो गई तो उन्होंने चैन की सांस ली।

30 घंटे में क्षतिपूर्ति
रेल मंत्री वैष्णव ने घटना में घायल रेलयात्रियों के लिए 25 हजार रुपए और गंभीर घायल के लिए एक लाख रुपए की घोषणा तत्काल ही सोशल मीडिया पर कर दी लेकिन वह यहीं तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने तत्कालिक रूप से यह भी सुनिश्चित किया कि यह राशि यात्रियों को जारी भी कर दी जाए। महज आधे घंटे में ही यह राशि सभी घायल यात्रियों को जारी कर दी गई।

यात्री से की बात,तो हुई राहत
दुर्घटना में यात्रियों को राहत देने में कहीं कोई कमी न रह जाए। इसके लिए उन्होंने तत्काल ही एक रेलयात्री से बात की। यात्री के घटना स्थल से लाए जाने से लेकर अस्पताल में चल रहे इलाज की सीधी जानकारी ली। रेलयात्री ने जब सभी प्रकार की बेहतर इलाज और सुविधा की सूचना दे दी तो फिर उन्हें चैन मिला।

शाम छह बजे घटना स्थल पहुंच रहे रेलमंत्री
रेल दुर्घटना क्यों और कैसे हुई। इसकी जानकारी लेने के लिए स्वयं रेलमंत्री घटना स्थल पर छह बजे पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं वह अस्पताल में जाकर घायल रेलयात्रियों से भी मुलाकात करेंगे। कभी रेलवे में ही अधिकारी रहे रेल मंत्री वैष्णव किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं छोड़ना चाहते हैं जिससे कि फिर दुर्घटना कारित हो और किसी भी तरह का नुकसान पहुंचे।