
जयपुर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे गुलाब चंद कटारिया आज से असम राज्यपाल की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। राजधानी गुवाहाटी स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह ( Assam Governor Gulab Chand Kataria Oath Taking Ceremony ) में असम के मुख्य न्यायाधीश एन.कोटेश्वर सिंह उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कटारिया के परिवारजन व परिचित विशेष आमंत्रण पर शामिल हो रहे हैं।
लैंड करते ही मिला रेड कार्पेट वेलकम
उदयपुर से विशेष विमान से गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचने पर गुलाब चंद कटारिया को 'रेड कार्पेट' वेलकम दिया गया। असम राज्य के प्रमुख राजनेता, नौकरशाह, सेना और पुलिस के आला अफसरों ने उनकी गर्मजोशी से आगवानी की।
राजभवन में भी हुआ स्वागत
एयरपोर्ट से राजभवन पहुंचने के बाद भी नवनियुक्त राज्यपाल कटारिया और उनकी पत्नी का प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक अंदाज़ से स्वागत किया गया। इस दौरान राजभवन के अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहा।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने भी राजभवन पहुंचकर नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार मुलाक़ात की। उन्होंने कटारिया और उनकी पत्नी अनिता कटारिया का मां कामाख्या की धरती पर स्वागत किया।
31वें राज्यपाल की संभालेंगे बागडोर
गुलाब चंद कटारिया असम राज्य के 31वें राज्यपाल होंगे। निवर्तमान राज्यपाल प्रोफ़ेसर जगदीश मुखी के राज्यपाल पद पर कार्यकाल पूरा होने के चलते कटारिया को राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
Published on:
22 Feb 2023 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
