31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में तेज हुई चुनावों की तैयारियां, राजस्थान के ये नेता चुनावों में करने जा रहे हैं मजबूत दावेदारी

www.patrika.com/jaipur-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 15 Oct 2018, 8:05 PM IST

जयपुर।

जिला परिषद जयपुर का सदस्य बनकर साधारण सभाओं में ग्रामीण क्षेत्र विकास के लिए आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधि अब ऊंची उड़ान के लिए पंख फैलाने की तैयारी में हैं। ग्रामीण जनता के बीच जगह बना चुके ऐसे जनप्रतिनिधि अब राजस्थान विधानसभा में बैठने की दावेदारी ठोक रहे हैं। विधायक टिकट के लिए दोनों ही पार्टियों के सदस्य वैसे तो शुरु से ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय है, लेकिन पिछले एक साल से तो जोर ज्यादा लगा दिया है।

विधानसभा की दावेदारी में खड़े सदस्य इसमें भाजपा के जिला प्रमुख मूलचंद मीणा जमवारामगढ़ से, उपजिला प्रमुख मोहन लाल शर्मा थानागाजी से, विकास एवं उत्पादन स्थाई समिति के चेयरमैन सुखराम बुनकर बगरू से, शिक्षा स्थायी समिति के चेयरमैन शंकर नारोलिया दूदू से, सदस्य व पूर्व मंत्री कन्हैया लाल मीणा बस्सी से, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मोहन लाल डागर आमेर चुनावी दौड़ में शामिल हो गए हैं।


रामगढ़ बांध में लगाएंगे पानी

जिला प्रमुख साढ़े तीन साल से जिला परिषद साधारण सभाओं की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख का रुख विधायकी की तरफ शुरु से रहा। उन्होंने जनजाति क्षेत्र सीट जमवारामगढ़ में पिछले एक साल से उनका हर दौरा, कार्यक्रम अधिकतर क्षेत्र में रहा है। उन्होंने बताया कि रामगढ़ बांध में पानी लाना, सरकारी कॉलेज खुलवाला, वन्य क्षेत्र में आए 23 गांवों को बाहर लाना, गांवों में इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाना और दूरस्थ क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों तक चिकित्सक को बैठाना मुख्य एजेंडे हैं।


बस्सी को नगरपालिका बनाएंगे

पूर्व मंत्री व सदस्य मीणा भाजपा सरकार में ही मंत्री रहे कन्हैया लाल मीणा बस्सी से फिर टिकट दौड़ में हैं। मीणा बस्सी में वर्ष 1990 में निर्दलीय और वर्ष 1993, 1998, 2003 में भाजपा प्रत्याशी बनकर जीत दर्ज कर चुके हैं। वर्ष 2008 में टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय खड़े हुए और निर्दलीय ही प्रत्याशी से हारकर दूसरे स्थान पर रहना पड़ा। मीणा ने बताया कि बस्सी को नगरपालिका बनाना पहली प्राथमिकता है। साथ ही सैटेलाइट हॉस्पिटल और गल्र्स कॉलेज मुख्य एजेंडा हैं।

आमेर में कॉलेज और बांडी नदी में पानी- डागर जिला परिषद में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस मोहन लाल डागर लगातार जनसंपर्क पर है। वर्ष 1998 से 2003 तक ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस आमेर और वर्ष 2005 से 2010 तक पंचायत समिति सदस्य रहे डागर ने बताया कि आमेर में एक भी सरकारी कॉलेज नहीं है। बांडी नदी में यमुना का पानी लाना है। सेवापुरा के कचरा प्लांट का सही निस्तारण करना मुख्य प्राथमिकताएं है। साथ ही हर ग्रामीण को आवासीय पट्टे दिलाएंगे। हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनाकर युवाओं का खेल विकास कराना है।

इनकी प्राथमिकता में पानी, सड़क और कॉलेज भाजपा से परिषद के सदस्य व विकास एवं उत्पादन स्थाई समिति के चेयरमैन सुखराम बुनकर बस्सी क्षेत्र से टिकट प्रयास में है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में फ्लोराइड पानी, महिला कॉलेज और बस स्टैंडों की बड़ी समस्या है उनका निस्तारण करेंगे। स्किल रोजगार के लिए नई आईटीआई लाएगें। वहीं, भाजपा से सदस्य व शिक्षा स्थाई समिति चेयरमैन शंकर नारोलिया दूदू से टिकट चाह रहे हैं। नारोलिया ने बताया कि जिले में सबसे बड़ा क्षेत्र है। यहां किसान ज्यादा है। युवा बेरोजगार है। इसलिए उद्योग लाकर युवाओं को रोजगार देना उददेश्य रहेगा। इनके अलावा उपजिला प्रमुख मोहन लाल शर्मा थानागाजी क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे है।