14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौबुर्जा मंदिर में नाहरसिंह भोमिया के जन्मोत्सव पर हुआ मनमोहक शृंगार

मागढ़ की पहाड़ी पर और घाट की गुणी स्थित लोक देवता नाहरसिंह बाबा के मंदिरों में बाबा का जन्मोत्सव हरियाली अमावस्या पर आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

Naharsingh Bhomiya

जयपुर। आमागढ़ की पहाड़ी पर और घाट की गुणी स्थित लोक देवता नाहरसिंह बाबा के मंदिरों में बाबा का जन्मोत्सव हरियाली अमावस्या पर आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आमागढ़ की पहाड़ी पर स्थित नाहरसिंह बाबा के चौबुर्जा मंदिर में मध्यरात्रि में महंत पं. रमेश आचार्य के सान्निध्य में पंचामृताभिषेक कर सिंदूर व चांदी के वर्क से चोला चढ़ाया गया। इसके बाद इत्र अर्पित कर नूतन पोशाक धारण करवा कर फूलों से मनमोहक शृंगार किया गया। नाहर सिंह बाबा सेवा समिति के सचिव सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुबह से ही जयपुर सहित आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में बाबा के भक्त धोक लगाने पहुंच रहे हैं। भक्त प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कई लोग पितृदोष निवारण के लिए बाबा की बांबी पर कच्चा दूध चढा रहे हैं। दोपहर बाद भजन संध्या का आयोजन होगा और बाबा को खीर चूरमा का भोग लगाया जाएगा।

इधर आमागढ़ पहाड़ी की तलहटी घाट की गुणी में स्थित नाहर सिंह बाबा के मंदिर में महंत राजकुमार सैनी के सान्निध्य में सुबह दुग्धाभिषेक कर लहरिया की पोशाक धारण करवा कर फूलों से शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा के दरबार में सुखी जीवन जीने के लिए अर्जी लगाई। शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा।