शहर के बाहुबली कॉलोनी में 20वीं सदी के प्रथमाचार्य शांतिसागर महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा के तहत संत भवन में शुक्रवार को बिंब प्रतिष्ठापना महोत्सव का आगाज हुआ। इससे पूर्व महोत्सव में शामिल होने के लिए आचार्य रयणसागर महाराज, उपाध्याय अनुभवसागर महाराज और उपाध्याय उदारसागर महाराज बांसवाड़ा पहुंचे। यहां कस्टम चौराहे पर संतों का मिलन हुआ। इस दौरान ड्रॉन से पुष्प वर्षा की गई। संकेत शाह ने बताया कि 3 दिवसीय बिंब प्रतिष्ठापना महोत्सव के तहत पहले दिन गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण, ध्वजारोहण और श्रीजी का अभिषेक किया गया। इसके बाद संतों के प्रवचन हुए। यह क्रम आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा।