
बिजली की बकाया बिल राशि जमा नहीं कराने पर विद्युत निगम ने करौली जिला परिषद के अटल सेवा केन्द्र का बिजली कनेक्शन काट दिया है। इससे अटल सेवा केन्द्र में सरकारी योजनाओं का कामकाज ठप हो गया है। जानकारी के अनुसार अटल सेवा केन्द्र पर लगभग 82 हजार रुपए बिजली का बिल बकाया हो गया था। इस पर निगम के अभियंताओं ने कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटने से मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजना तथा इंदिरा आवास योजना का फीडिंग कार्य सहित अन्य कार्य प्रभावित हो गए हैं। सोमवार को बिजली के अभाव में काम पूरी तरह बाधित रहा।
जमा कराएंगे
अटल सेवा केन्द्र के बिजली का बिल नहीं मिला। इस कारण जमा नहीं करा पाए। विद्युत निगम को सूचना देकर कनेक्शन विच्छेद करना चाहिए था। अब बिल जमा कराएंगे।
महेन्द्र लोढ़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, करौली।
Published on:
09 Feb 2016 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
