
Attack on alwar police
अलवर में अवैध शराब पकड़ने की कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने मारपीट के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दे.. शिवाजी नगर में बुधवार को पुलिस अवैध शराब पकड़ने गई थी। जहां आरोपियों के परिजन पुलिस का विरोध करने लगे। पुलिस को आरोपियों को ले जाने से रोका गया। पुलिस टीम ने सख्ती दिखाई तो महिलाएं और उनके परिजन टीम से भिड़ गए और हाथापाई करने लग गए। सूचना देकर तत्काल पुलिस ने और जाप्ता बुलाया और पुलिस टीम से हाथापाई कर रहे युवक सुभाष चंद व मदनलाल को गिरफ्तार कर थाने लाए। महिलाएं इधर-उधर हो गई। इस दौरान वहां पर भगदड़ मच गई और भारी भीड़ एकत्र हो गई। एक बार तो मौजूद पुलिस बल भी सकते में आ गया था। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई रही है।
बहरोड़ थाना पुलिस ने अवैध रूप से कस्बे में शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शिवाजी नगर मीणो के मोहल्ले में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मीणो के मोहल्ले निवासी जगदीश पुत्र चिरंजीलाल को गिरफ्तार किया।
Published on:
28 Nov 2019 08:55 pm
