हैड कांस्टेबल नानगराम और अन्य पुलिसकर्मी एटीएम, ढाबे और वाहनों को चैक कर रहे थे। इसी दौरान विद्याधर नगर से एक स्कूटर पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस जीप देखते ही उन्होनें स्कूटर को तेजी से घुमाया जिससे स्कूटर स्लीप हो गया। इस दौरान तीनों वहां से भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि स्कूटी को विद्याधर नगर से चुराया गया है और तीनों भट्टा बस्ती क्षेत्र के रहने वाले हैं।