
Rajasthan Politics: जयपुर जिले के जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके नेता की महिला से हुई बातचीत का वायरल ऑडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिला को विशेष प्रकार की ड्रिंक लेने का अनुरोध:
ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। साढ़े बारह मिनट के ऑडियो में एक पार्टी का नेता महिला को विशेष प्रकार की ड्रिंक लेने का अनुरोध कर रहा है।
नेता ने इसे बताया विरोधियों की साज़िश:
महिला ना नुकर करके ड्रिंक लेने की हां भी कर रही है। हालांकि पत्रिका सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो की विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। संबंधित नेता ने इसे राजनीतिक दुर्भावनापूर्वक विरोधियों की साज़िश बताते हुए फेक ऑडियो बताकर खुद की आवाज से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें : वसुंधरा तो बहाना, गहलोत हैं पायलट का असली निशाना
ऑडियो वायरल करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग:
ऑडियो को फर्ज़ी बताते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की गई है तथा ऑडियो वायरल करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि ऑडियो वायरल होने के बाद हाल ही में नेता की ओर से किए गए बड़े कार्यक्रम में भी पार्टी के एक बड़े पदाधिकारी को छोड़कर अन्य नेताओं ने दूरी बना ली थी।
Published on:
10 Apr 2023 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
